विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संस्थान के आघारकर अनुसंधान संस्थान (एआरआई), पुणे के अनुसंधानकर्ताओं ने बैक्टीरिया का तेजी से पता लगाने के लिए एक संवेदनशील और किफायती सेंसर विकसित किया है। यह पोर्टेबल उपकरण केवल 30 मिनट में एक मिलीलीटर नमूना से इतना कम कि केवल दस बैक्टीरिया कोशिकाओं का भी पता लगा सकता है। वर्तमान में, वे एक विधि पर काम कर रहे हैं जिसमे इस्चेरिचिया कोलाई और साल्मोनेला टाइफिम्यूरियम को अलग करने और इनका पता लगाने का काम साथ-साथ किया जा सकेगा। प्रमुख अनुसंधानकर्ता डॉ धनंजय बोडास और एआरआई की उनकी टीम ने इसे 'बग स्निफर' कहा है, जो एक बायोसेंसर है। यह बैक्टीरिया की उपस्थिति का पता लगाने के लिए सिंथेटिक पेप्टाइड्स, चुंबकीय नैनोपार्टिकल्स और क्वांटम डॉट्स का उपयोग करता है। यह एक किफायती है और कम समय में जल और खाद्य जनित रोगाणुओं की जांच का प्रभावी तरीका प्रदान करता है। अनुसंधानकर्ताओं ने तांबे के तारों और पॉली (डाइमिथाइलसिलोक्सेन) से बने माइक्रो चैनल से युक्त एक चिप भी विकसित किया है। रोगाणुओं का पता लगाने के लिए उपलब्ध पारंपरिक तकनीकें कम संवेदनशील हैं और कोशिकाओं की कम संख्या पता नहीं लगा सकती हैं। इसके अलावा पारंपरिक तारीके में समय तथा म्हणत अधिक लगता है। एआरओ उपकरण में 30 मिनट के भीतर प्रति 1 एमएल नमूने में 10 कोशिकाओं (निम्न सीमा) का पता लगाने की क्षमता है। सबसे ज्यादा रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया इस्चेरिचिया कोलाई और साल्मोनेला टायफिम्यूरियम को अलग-अलग रूप से और साथ-साथ सिंथेटिक पेप्टाइड्स का उपयोग करके पता लगाया जा सकता है, जो एक पहचान तत्व के रूप में कार्य करते हैं और पता लगाने की प्रक्रिया को विशिष्टता प्रदान करते हैं। यइन पेप्टाइड्स में, जो पता लगाए जाने वाले बैक्टीरिया के लिए अत्यधिक विशिष्ट हैं, बहुत कम विरोधी- प्रतिक्रिया होती है। यह जैव प्रौद्योगिकी जर्नल में प्रकाशित हुआ था। शुरू में, पेप्टाइड्स से जुड़े चुंबकीय नैनोकणों को बैक्टीरिया के साथ माइक्रोचैनल के माध्यम से प्रवाह करने की अनुमति दी गई थी।
Featured Post
राष्ट्र निर्माण में शिल्पकार की भूमिका निभाता है श्रमिक: वैभव चतुर्वेदी चार सौ श्रमिकों को वैभव ने किया सम्मानित दिया पंजीयन प्रमाण पत्र व ...

-
खैर ट्रस्ट को लेकर सदस्य हुए लामबंद, कहा खैर साहब के सपनों को पलीता लगा रहे जिम्मेदार। देश के ख्यातिप्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में शामिल रह...
-
राष्ट्र निर्माण में शिल्पकार की भूमिका निभाता है श्रमिक: वैभव चतुर्वेदी चार सौ श्रमिकों को वैभव ने किया सम्मानित दिया पंजीयन प्रमाण पत्र व ...
-
कौड़ीराम, गोरखपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर समाज सेवी व प्रधानाचार्य इंटरमीडिएट कालेज कुसमौल, गोरखपुर ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा ...
-
आलू व्यापारी सहित तीन की गला रेत हत्या बस्ती जिले में फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र आलू व्यापारी समेत तीन की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। मर...