यूपी को मिला पूर्णकालिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

निर्विरोध निर्वाचित हुए स्वतंत्र देव सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन में कार्यकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वत्रन्त्र देव सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया श्री सिंह के अलावा कोई दूसरा नामंकन नही हुआ। ऐसे बिना कोई औपचारिकता के पूर्णकालिक अध्यक्ष की ताजपोशी हो गयी। 
पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टण्डन गोपाल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन की जानकारी देेते हुए बताया कि केन्द्रीय चुनाव अधिकारी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए 16 जनवरी को पार्टी राज्य मुख्यालय पर नामांकन की कार्यवाही तय थी। केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव और बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय की उपस्थिति में मंगलवार दोपहर 02 बजे से सायं 04 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया की गयी थी। इसके पश्चात् 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच का कार्य होना था। तदोपरांत सायंकाल 05 बजे से 06 बजे तक नाम वापसी का समय तय किया गया था। लेकिन किसी अन्य के द्वारा नामांकन नही किये जाने के कारण स्वतंत्र देव सिंह उर्फ कांग्रेसी निर्विरोध चुने गए हैं जिसकी औपचारिक घोषणा शुक्रवार को भूपेंद्र यादव करेंगे।


Featured Post

राष्ट्र निर्माण में शिल्पकार की भूमिका निभाता है श्रमिक: वैभव चतुर्वेदी चार सौ श्रमिकों को वैभव ने किया सम्मानित  दिया पंजीयन प्रमाण पत्र व ...