जनादेश के अपहरण के दौर में जा पहुंचा है देश : प्रियंका
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र में देवेंद्र फडनवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने एवं उसके बाद के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा लगता है अब देश जनादेश के खुले अपहरण के दौर में जा पहुंचा है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा टीवी दिखा रहा है कि भाजपा महाराष्ट्र में (संवैधानिक) संस्थाओं और संविधान को ठेंगा दिखाते हुए कर्नाटक का खेल फिर से दोहराना चाह रही है। कांग्रेस नेता ने कहा महाराष्ट्र में 12000 किसानों ने आत्महत्या कर ली और उनके लिए भाजपा सरकार की जेब से मदद नहीं निकली। प्रियंका ने सवाल किया क्या हम जनादेश के खुले अपहरण के दौर में जा पहुंचे हैं? गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद से शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा अपने विधायकों को मुंबई के अलग अलग होटलों में रखे हुए है। भाजपा की सरकार बनने को लेकर इन तीनों दलों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है।
जनादेश के अपहरण के दौर में है देश
Featured Post
राष्ट्र निर्माण में शिल्पकार की भूमिका निभाता है श्रमिक: वैभव चतुर्वेदी चार सौ श्रमिकों को वैभव ने किया सम्मानित दिया पंजीयन प्रमाण पत्र व ...

-
खैर ट्रस्ट को लेकर सदस्य हुए लामबंद, कहा खैर साहब के सपनों को पलीता लगा रहे जिम्मेदार। देश के ख्यातिप्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में शामिल रह...
-
राष्ट्र निर्माण में शिल्पकार की भूमिका निभाता है श्रमिक: वैभव चतुर्वेदी चार सौ श्रमिकों को वैभव ने किया सम्मानित दिया पंजीयन प्रमाण पत्र व ...
-
कौड़ीराम, गोरखपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर समाज सेवी व प्रधानाचार्य इंटरमीडिएट कालेज कुसमौल, गोरखपुर ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा ...
-
आलू व्यापारी सहित तीन की गला रेत हत्या बस्ती जिले में फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र आलू व्यापारी समेत तीन की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। मर...