नेताजी लाल टोपी से लाएंगे बस्ती मंडल में राजनीतिक क्रांति

 


 


 


 


 



 बहुजन समाज पार्टी सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री रहे राम प्रसाद चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नये वर्ष में पार्टी को बड़ा तोहफा बताया और कहा कि प्रदेश में अब समाजवादी पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी और भाजपा पर भरोसा करने वालों की भी आंखें खुलेंगी। सम्बोधन में उन्होंने कहा कि जब राम प्रसाद चौधरी के वाहनों का काफिला बस्ती से निकला तो अयोध्या व बाराबंकी में भी लोग हैरान हो गए। इन लोगों ने टोल पर आज बड़ी कीमत दी है। इनका अपने समर्थकों के साथ आज समाजवादी पार्टी में शामिल होना एक अच्छा संकेत है। अब लोगों का भरोसा भाजपा से टूटेगा। किसान तो भाजपा पर भरोसा कर पछता रहा है जबकि नौजवान तथा कामगार भी इनकी फर्जी घोषणा से अपने को काफी छला महसूस कर रहे हैं। बस्ती के रहने वाले पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी को 20 दिसम्बर को बसपा से बाहर किया गया था। पूर्व सांसद व विधायक राम प्रसाद चौधरी के साथ ही आठ पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद ने भी आज सपा का दामन थामा। छह जिलापंचायत सदस्य और कई पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हुए। इस मौके पर सपा कार्यालय में सैकड़ों लोग मौजूद थे। राम प्रसाद चौधरी के साथ पूर्व विधायक दूध नाथ व जितेंद्र कुमार उर्फ़ नंदू चौधरी, लता देवी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, विपिन शुक्ला पूर्व ब्लाक प्रमुख, कबीर चौधरी पूर्व प्रत्याशी, अब्दुल्लाह पूर्व सभासद कटरा पतेलवा, अनिल कुमार पूर्व विधायक मुजफ्फरनगर, रामप्रसाद पासी पूर्व प्रत्याशी कानपुर, सुदर्शन पासी शाहजहांपुर ,राजेंद्र चौधरी पूर्व विधायक, मुकेश चौधरी जिला पंचायत सदस्य, अवधेश यादव जिला पंचायत सदस्य, ज्ञान चंद्र चौधरी जिला पंचायत सदस्य, कपिलदेव जिला पंचायत सदस्य, हरिराम चौधरी जिला पंचायत सदस्य, मनीराम मौर्या पूर्व ब्लॉक प्रमुख, अजय सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, कुमकुम भारती पूर्व ब्लाक प्रमुख, सीताराम पूर्व जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद बसपा राम प्रसाद चौधरी ने पार्टी मुख्यालय पर अपने संबोधन में कहा कि नेताजी की बदौलत पार्लियामेंट में पहुँचा था। 1982 -83 में 27 वर्ष की उम्र में पहली बार टिकट दिया। 1989 में लोक सभा का सदस्य चुना गया था। गुमराह हो गया था अब अंतिम सांस तक संघर्ष लाल टोपी के लिए संघर्ष करूँगा। भाजपा के राज में आज देश और प्रदेश की हालत बदतर हुई है। मौजूदा सरकार ने किसानों नौजवानो और कर्मचारियों  से जो वादा किया था वो पूरा नही किया। सरकार ने कोई काम नही किया। उन्होंने कहा गन्ने का दाम बढ़ाने का काम नही किया। औने पौने दाम में किसान धान बेच रहा है। किसानों की आमदनी दोगुना करना का वादा खोखला साबित हुआ है। सपा ने किसानों को सिंचाई मुफ्त दिया था। बस्ती मंडल के असरदार नेता राम प्रसाद चौधरी से पहले शनिवार को कभी मायावती के करीबी रहे सीएल वर्मा व पूर्व मंत्री रघुनाथ प्रसाद शंखवार भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। 


Featured Post

राष्ट्र निर्माण में शिल्पकार की भूमिका निभाता है श्रमिक: वैभव चतुर्वेदी चार सौ श्रमिकों को वैभव ने किया सम्मानित  दिया पंजीयन प्रमाण पत्र व ...